पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2, कुरुक्षेत्र ने बस में यात्री के बैग से 19 तोला सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवर बेचने से प्राप्त 6 लाख रुपयेकी नकदी भी बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर पिहोवा में अप्रैल 2026 में बलजिंद्र सिंह निवासी राये फार्म, करनाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि ढांड से पिहोवा आ रही निजी बस में यात्रा के दौरान अज्ञात आरोपियों ने उनके अटैची बैग की चेन तोड़कर लगभग 19 तोला सोने-चांदी के जेवरातचोरी कर लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई।

जांच के दौरान पुलिस ने पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात में प्रयुक्त पेचकस एवं चोरी के जेवर बेचने से प्राप्त नकदी बरामद की थी। जांच को आगे बढ़ाते हुए 26 जून 2026 को पुलिस ने मामले में वांछित आरोपीसुनील उर्फ सीन निवासी खेड़ीजालब, जिला हिसारतथारिंकू निवासी नरवल, जिला कैथलको गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों की पहचान शिकायतकर्ता एवं उसकी पत्नी द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं शिनाख्त के दौरान की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने-अपने हिस्से में मिले चोरी के जेवर बेचने से प्राप्त 3-3 लाख रुपये, कुल 6 लाख रुपये नकद बरामद करवाए। आरोपियों ने वारदात स्थल की निशानदेही भी करवाई तथा पूछताछ में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य वांछित आरोपी की गिरफ्तारी अभी शेष है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत की मांग की गई है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *