पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1, कुरुक्षेत्र की टीम जिसमेंउप निरीक्षक सुखदेव, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र, सहायक उप निरीक्षक विक्रम, सहायक उप निरीक्षक ग्रिवर शर्मा, मुख्य सिपाही कृष्णा, सिपाही विकास व एसपीओगुरदेवशामिल थे, ने ट्रक रिपेयर की दुकानों में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार तथा चोरी किए गए सामान को बेचकर प्राप्त 2,000 रुपयेबरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त एक अन्य कार भी बरामद की गई है। मामले में फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 जून 2026 को थाना कृष्णा गेट में रेलवे रोड स्थित दो ट्रक रिपेयर की दुकानों में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता जसवंत सिंह निवासी सुंदरपुर ने बताया था कि अज्ञात चोर उसकी दुकान से प्रेशर प्लेट, क्राउन प्लेट, क्लच प्लेट सहित अन्य सामान तथा साथ लगती दुकान से बैटरियां, सेल्फ, टूल्स व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 3.10 लाख रुपयेआंकी गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान वारदात में प्रयुक्त एक सफेद रंग कीऑल्टो कारकी पहचान की गई, जिसकी छत को काले रंग से ढककर तथा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसकी वास्तविक पहचान छिपाने का प्रयास किया गया था। तकनीकी जांच एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 26 जून 2026 कोराजेन्द्र पुत्र बन्तू राम निवासी शुगर मिल कॉलोनी, कैथलको गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने साथी मोहन के साथ मिलकर चोरी की थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्तऑल्टो कार नंबर HR30L-7126 तथा चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त 2,000 रुपयेबरामद किए। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने कार की वास्तविक पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेटों का प्रयोग किया तथा वाहन की पहचान बदलने का प्रयास किया, जिसके आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान वारदात स्थल की निशानदेही भी करवाई गई, जो जांच में सही पाई गई। मामले में फरार आरोपीमोहनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपी राजेन्द्र को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत की मांग की गई है। मामले की जांच जारी है।
