पंचकूला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हरियाणा और राजस्थान सरकार के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है, जिसके तहत दोनों राज्यों ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस नए समझौते के बाद अब 1994 के अपर यमुना रिवर बोर्ड समझौते के अनुसार राजस्थान को उसके हिस्से का पानी उपलब्ध हो सकेगा।
दोनों राज्यों के बीच हुए इस आपसी सहयोग से जल प्रबंधन को एक नई दिशा मिलेगी, जिससे रेणुका, किशाऊ और लखवार बांध परियोजनाओं के काम में तेजी आएगी।
