पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र पुलिस की सेफ सिटी टीम द्वारा महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सेफ सिटी टीम ने न्यू बस स्टैंड, कुरुक्षेत्र तथा ब्रह्म सरोवर पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित कर महिलाओं, छात्राओं, यात्रियों एवं आमजन को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेफ सिटी टीम ने अभियान के दौरान महिलाओं एवं युवतियों को डायल-112 आपातकालीन सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। टीम ने महिलाओं को ट्रिप मॉनिटरिंग सुविधा के बारे में भी जागरूक किया तथा बताया कि यात्रा के दौरान इस सुविधा का उपयोग कर वे अपने परिजनों के साथ अपनी लाइव लोकेशन एवं यात्रा संबंधी जानकारी साझा कर सकती हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और अधिक सुनिश्चित होती है।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति अभियान के बारे में भी जागरूक करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है। युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया गया तथा नशे से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा करने की अपील की गई।

सेफ सिटी टीम ने महिलाओं एवं छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। टीम ने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या महिला विरुद्ध अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं को दुर्गा शक्ति ऐप डाउनलोड कर उस पर पंजीकरण करने के लिए भी प्रेरित किया तथा बताया कि यह ऐप महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी माध्यम है। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1091 एवं डायल 112 की जानकारी भी साझा की गई। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *