करनाल। शुक्रवार को कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा के करनाल प्रवास के दौरान महापौर रेणु बाला गुप्ता ने उनसे भेंट की। उन्होंने कृषि मंत्री से चर्चा करते हुए जनहित एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया।
कष्ट निवारण समिति की बैठक से पूर्व पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके सहज, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का जनसेवा के प्रति समर्पण, किसानों एवं आमजन के हितों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण तथा हरियाणा के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता वास्तव में प्रेरणास्रोत है।
महापौर ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से प्रदेश में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी ताकि जनकल्याण की योजनाओं का पूर्ण लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच पाए।
इस दौरान कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भी महापौर रेणु बाला गुप्ता द्वारा सजग भाव से किए जा रहे अनवरत जनसेवा एवं नगर विकास के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। इससे सिद्ध है कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *