कुरुक्षेत्र, 25 जून। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला की चारों विधानसभाओं में बीएलओ द्वारा घर घर जाकर 7 लाख 41 हजार 99 एम्यूरेशन फार्म वितरित कर दिए है। इस जिले में ई फार्म वितरण का कार्य 94.55 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। इस जिले के लक्ष्य को जल्द ही पूरा करके डिजिटाइजेशन के कार्य को पूरा किया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने वीरवार को नए लघु सचिवालय के सभागार में बातचीत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र जिला की लाडवा, शाहबाद, थानेसर व पिहोवा विधानसभाओं में एम्यूरेशन फार्म वितरित करने के 94.55 प्रतिशत लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। इसमें लाडवा विधानसभा में 98.17 प्रतिशत, शाहबाद में 99.53 प्रतिशत, थानेसर विधानसभा में 89.47 प्रतिशत, पिहोवा विधानसभा में 92.21 प्रतिशत एम्यूरेशन फार्म वितरित करने का लक्ष्य शामिल है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि एन्यूमरेशन फार्म को 6 प्रकार से भरा जाना है। जिन मतदाताओं का नाम 2002 की मतदाता सूची हैं, उनका स्वयं की डिटेल व 2002 का रिकॉर्ड भरा जाएगा। जिन मतदाताओं का 2002 की मतदाता सूची में नहीं है उनके परिजनों (माता-पिता) की 2002 सूची का रिकॉर्ड फार्म में भरा जाएगी। जिन मतदाताओं व उनके परिजनों (माता-पिता) का 2002 की मतदाता सूची में नाम नहीं है, उनके दादा-दादी के मतदाता सूची रिकॉर्ड को फार्म में भरा जाएगा।
उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से स्थानांतरण होकर आने वाले मतदाताओं को एसआईआर में शामिल कर सकते हैं। इस स्थिति में मतदाता को अपने एन्यूमरेशन फार्म में पहले राज्य की एसआईआर की डिटेल भरनी होगी। विवाहित महिला के आवेदन में उसके पति की बजाए उसके परिजनों (माता-पिता) के 2002 की सूची के रिकॉर्ड से डाटा लिया जाएगा। विवाहित महिला के आवेदन में यदि 2002 की सूची में केवल माता का रिकॉर्ड है तो माता की रिकॉर्ड की ही डिटेल शामिल की जाएगी।
अब डिजिटलाइजेशन का कार्य शुरू, 6.68 प्रतिशत एम्यूरेशन फार्मों को किया डिजिटाइज्ड
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला की चारों विधानसभाओं में एम्यूरेशन फार्म के डिजिटलाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया है। अब इस जिले में 6.68 प्रतिशत एम्यूरेशन फार्मों को डिजिटाइज्ड किया जा चुका है। इसमें लाडवा विधानसभा में 8.54, शाहबाद में 13.10, थानेसर में 2.26 और पिहोवा में 4.10 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य शामिल है।
चार विधानसभाओं में 7 लाख 83 हजार 831 मतदाताओं तक पहुंच रहे है बीएलओ
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की चार विधानसभाओं में बीएलओ 7 लाख 83 हजार 831 मतदाताओं तक पहुंचेंगे। इसमें लाडवा विधानसभा में 1 लाख 97 हजार, शाहबाद में 1 लाख 72 हजार 945, थानेसर विधानसभा में 2 लाख 23 हजार 905, पिहोवा विधानसभा में 1 लाख 89 हजार 78 मतदाता शामिल है। इन सभी मतदाताओं तक बीएलओ एसआईआर के तहत एम्यूरेशन फार्म लेकर पहुंच रहे है।
कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभाओं में दिन रात कम कर रहे है 810 बीएलओ
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले की चारों विधानसभाओं में 810 बीएलओ लगातार मेहनत कर रहे है। इसमें से 217 बीएलओ लाडवा विधानसभा, शाहबाद में 185 बीएलओ, थानेसर में 204 बीएलओ व पिहोवा में भी 204 बीएलओ शामिल है।
एम्यूरेशन फार्म के प्रिंट का कार्य हो चुका है 100 फीसदी
एसआईआर के तहत एम्यूरेशन फार्म के प्रिंट का कार्य 100 फीसदी पूरा किया जा चुका है। इसमें हर विधानसभा में मतदाताओं की संख्या के अनुसार कुल 7 लाख 83 हजार 831 एम्यूरेशन फार्म का प्रिंट लिया जा चुका है।
