करनाल, 25 जून। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जनता का अटूट विश्वास, आत्मीय स्नेह और अमूल्य सहयोग ही निरंतर जनहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। करनाल का सम्मान, विकास और करनाल वासियों का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी है।
विधायक जगमोहन आनंद ने अपने निर्धारित कार्यक्रम में आज सेक्टर-13 स्थित कैंप कार्यालय में करनाल वासियों से जनसुनवाई के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को साझा किया, जिन्हें विधायक ने गंभीरतापूर्वक सुना और जनता की शिकायतों तथा मांगों पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि सभी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के मूल मंत्र पर चलते हुए जनता के जीवन को सुगम बनाया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में करनाल के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए व्यवस्था परिवर्तन कर प्रदेश के समावेशी विकास की जो परिकल्पना की थी, आज उसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में बनी व्यवस्था परिवर्तन, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास व पारदर्शी प्रशासन और अंत्योदय उत्थान का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और सरकार द्वारा जनहित में नए-नए फैसले लिए जा रहे हैं, जिनका आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चुनाव के दौरान जो संकल्प पत्र में वादे किए गए थे, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक-एक करके उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रहे हैं।