कुरुक्षेत्र, 24 जून। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र के प्रधानाचार्य जगमोहन ने कहा कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा जिला कुरुक्षेत्र के सभी राजकीय व निजी औद्योगिक शिक्षण संस्थानों सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इनमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र, (महिला) कुरुक्षेत्र, शाहाबाद (महिला), शाहबाद तथा पिहोवा संस्थान शामिल हैं। जिले की इन 5 आईटीआई में लगभग 1400 सीटों पर लगभग 26 व्यवसायों में दाखिले किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जो अभ्यर्थी आठवीं, दसवीं व 12वीं पास कर चुके है, वे इन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगें। आवेदन फार्म भरने यानी आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तक बढ़ा दी गई है। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया में अपने आवश्यक दस्तावेजों जिनमें 10वीं व 12वीं की अंक तालिका प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी, स्थाई मोबाइल नंबर से सही व दुरुस्त जानकारी ही भरें, ताकि बिना किसी परेशानी के आसानी से फॉर्म भरकर दाखिला प्राप्त किया जा सके।
प्रधानाचार्य जगमोहन ने कहा कि प्रार्थी निदेशालय द्वारा निर्धारित फीस भरकर अपना दाखिला फॉर्म तिथि 30 जून 2026 तक संस्थान में आकर नि:शुल्क भरवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्य जगमोहन ने कहा कि संस्थान में ड्यूल सिस्टम ट्रेनिंग, रोजगार हेतु प्लेसमेंट सैल, मारुति द्वारा तैयार हाई टेक लैब व अन्य युवा गतिविधियां भी उपलब्ध है। दाखिला के लिए व्यवसाय दाखिला पोर्टल पर अभी अपडेट नहीं हुए है। अपडेट होने उपरांत ही अभ्यर्थी पोर्टल पर दाखिला के लिए व्यवसायों का चयन कर पायेंगे। जिसकी जानकारी अभ्यर्थियों को मोबाइल पर मैसेज व नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर भी ली जा सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रार्थी दाखिला संबंधी अधिक जानकारी के लिए दाखिला कमेटी के अध्यक्ष सुरिन्द्र शर्मा से हेल्पलाइन नंबर 9467040273 या 8059760246 पर किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *