डीसी अपील- अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना, आम नागरिक बीएलओ का करे सहयोग
करनाल, 22 जून। 
  डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार संपूर्ण देश में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 का कार्य करवाया जा रहा है। एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से नाम दर्ज करवाने से वंचित ना रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति या जिसकी मृत्यु हो चुकी हो वह मतदाता सूची में शामिल न रहे।
डीसी ने बताया कि इस अभियान के तहत 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से काटा नहीं जाएगा, केवल अपात्र व्यक्ति का नाम नोटिस जारी करने की प्रक्रिया अपनाते हुए मतदाता सूची से हटाया जाएगा। इसके अलावा 1 जुलाई 2026 को क्वालिफाइंग तिथि मानकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवा भी अपनी वोट बनवा सकेंगे और जिन्हें मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
मतदाता सूची के सत्यापन के समय दिखा सकते ये दस्तावेज
डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार केंद्र एवं राज्य सरकार/पीएसयू कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के पहचान पत्र एवं पीपीओ नंबर मान्य होंगे। इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर तथा सरकार द्वारा जारी भूमि या मकान आवंटन प्रमाण पत्र इत्यादि भी मान्य दस्तावेजों में शामिल हैं। इन दस्तावेजों में से कोई एक बीएलओ को सत्यापन के लिए दिखा सकते है।
अपील
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आनंद कुमार शर्मा ने जिला के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची का शुद्धिकरण करना, किसी का नाम काटना नहीं बल्कि पात्र व्यक्ति का नाम जोड़ा जाएगा। इस कार्य में आम नागरिक बीएलओ का सहयोग करे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *