नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन जिला कांग्रेस कार्यालय कुरुक्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा सैकड़ों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया साथ ही लड्डू बांटकर गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेवा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश में सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनहित के कार्यों के रूप में मनाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह सुरा, लाडवा ब्लॉक प्रधान भगवंत सिंह विर्क, पवन चौधरी, संजीव सैनी, विवेक भारद्वाज डब्बू,  नसीब सिंह, राजेंदर सैनी, अशोक शर्मा, वीरेंद्र रोहिला, ओम प्रकाश सिरोहा, ओम पाल कश्यप, चंद्रभान वाल्मीकि, विशाल मोदगिल, दिवांश गौड, अमर सिंह गोबिंदगढ़, सतीश सारण, जगत सैनी, जाफरअली पीपली, सुनील गुप्ता, बलबीर सिंह, निर्मल वाल्मीकि के साथ साथ कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *