चंडीगढ़। कई तरह की राजनीतिक अड़चनों को सफलतापूर्वक पार करते हुए हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आखिरकार 104 ब्लाक अध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी। हरियाणा कांग्रेस के 74 ब्लाक अध्यक्षों के नामों की घोषणा अभी बाकी है, जिसकी सूची अगले माह जारी होने की संभावना है।

राज्य में करीब 11 साल के लंबे अंतराल के बाद पहली बार जिलाध्यक्ष बनाए गए थे और अब ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा हुई है। संगठनात्मक दृष्टि से राज्य में कांग्रेस के 32 जिलाध्यक्ष और 180 ब्लाक अध्यक्ष हैं। लंबे समय से ब्लाक अध्यक्षों की सूची सिर्फ इसलिए अटकी हुई थी, क्योंकि कुछ नामों पर जिलाध्यक्ष सहमत नहीं थे तो कुछ पर विधायकों और सांसदों की सहमति नहीं बन पा रही थी।

राजनीतिक मामलों में ज्यादा रुचि नहीं

राव नरेंद्र पिछले साल 29 सितंबर को हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। अपने साढ़े आठ माह के कार्यकाल में उन्होंने पहले जिलाध्यक्ष बनाए और अब ब्लाक अध्यक्ष बना दिए। ब्लाक अध्यक्षों की सूची ऐसे समय में जारी हुई है, जब हरियाणा कांग्रेस को नये प्रभारी का इंतजार है।

कांग्रेस के मौजूदा प्रभारी बीके हरिप्रसाद को कर्नाटक कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया है। इसलिए हाल फिलहाल हरिप्रसाद राज्य के राजनीतिक मामलों में ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं। ब्लाक अध्यक्षों की सूची जारी करने से एक दिन पहले राव नरेंद्र ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी।

हरियाणा में जिस तरह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नियुक्त करते समय धरातल पर काम किया गया था, उसी तरह ब्लाक अध्यक्षों की सूची जारी करने से पहले जिलाध्यक्षों, सांसदों, विधायकों और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लिया गया।

ब्लाक अध्यक्ष बनाते समय कांग्रेस ने इस बार केवल स्थानीय स्वीकार्यता और चुनावी उपयोगिता को आधार बनाया है। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। इस लिहाज से कांग्रेस प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो ब्लाक अध्यक्ष बनाने का इरादा रखती है, जिसमें से 104 ब्लाक अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। ब्लॉक अध्यक्षों के चयन में जिलाध्यक्षों और विधायकों की पसंद का विशेष ध्यान रखा गया है।

जिला-वार घोषित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष

कुरुक्षेत्र जिला

* लाडवा – पंगवंत सिंह
* बबैन – जयपाल पांचाल
* शाहाबाद अर्बन – प्रदीप गोयल
* शाहाबाद रूरल – ज्ञान सिंह
* थानेसर अर्बन – विवेक मेहता
* थानेसर रूरल – सुनील राणा
* पिहोवा – करणजीत चट्ठा
* इस्माइलाबाद – मोहन लाल बानवरा

महेंद्रगढ़ जिला

* कनीना – रामकिशन यादव
* अटेली नांगल – सुमेर प्रधान
* महेंद्रगढ़ – तेजपाल परजापति
* सतनाली – रामरूप सिंह
* नारनौल – मनपाल यादव
* सिहमा – सुधीर कुमार
* नांगल चौधरी – विक्रम सिंह
* निजामपुर – राज कुमार

अंबाला जिला

* अंबाला कैंट – अमन दीप शेरा
* अंबाला-।। – जसपाल सिंह
* नारायणगढ़ – बलजीत सिंह
* साहजादपुर – दीपक राणा
* अंबाला-। – राकेश मेहल
* अंबाला एमसी – विनोद कुमार
* बराड़ा – नरेंद्र बिट्टू
* साहा – रवि कुमार अरोड़ा

भिवानी जिला

* भिवानी अर्बन – दिनेश कुमार शास्त्री
* भिवानी रूरल – जोगेंद्र ग्रेवाल
* कैरू – कुलदीप सिंह
* तोशाम – दिलबाग सिंह
* बवानी खेड़ा – अनिल नेहरा
* खरक कलां – सतबीर सिंह (सत्तू)

चरखी दादरी जिला

* बाढड़ा – सुरेश श्योराण
* झोझू कलां – अजीत (बबली)
* चरखी दादरी – सुरेंद्र सांगवान
* बोंद कलां – सत्यवीर सिंह

फतेहाबाद जिला

* टोहाना – हरबंस लाल
* जाखल – अंगरेज सिंह
* भट्टू कला – सजिंदर बेनीवाल
* रतिया – गुरसेवक सिंह
* नागपुर – गुरजिंदर सिंह जोहल

गुरुग्राम जिला

* पटौदी – रविंदर सिंह

* फर्रुखनगर – सुनील यादव
* सोहना – शैलाश खताना
* गुरुग्राम एमसी I – अमित कोचर
* गुरुग्राम एमसी II – राजपाल यादव

हिसार जिला

* आदमपुर – कुलदीप सिंह
* हिसार-।।/बालसमंद – भीम सिंह
* उकलाना – नफे सिंह पुनिया
* बरवाला रूरल – सरवन सिंह
* नलवा – रमेश श्योराण
* हिसार-। – जगदीश इंदौरा

जींद जिला

* नरवाना – सुरेंद्र नैन
* उझाना – सरदार देवेंद्र सिंह मानटा

कैथल जिला

* कैथल अर्बन – रामनिवास मित्तल
* कैथल रूरल – कुलदीप सिंह
* कलायत – दलबीर सिंह
* राजौंद – अजय राणा

करनाल जिला

* नीलोखेड़ी – अमित बराना
* निसिंग – गुरविंदर सिंह
* इंद्री – शिवराम कम्बोज
* कुंजपुरा – रामबीर कम्बोज
* करनाल एमसी-। – परमजीत पप्पू लाठर
* करनाल एमसी-।। – धर्मपाल कौशिक
* घरौंडा अर्बन – रोबिन मिचेल
* घरौंडा रूरल – बलराम रावल
* असंध – जितेंद्र चोपड़ा
* मूनक – विनोद वाल्मीकि

नूंह जिला

* नूंह – जमशेद
* इंद्री – राम करण
* फिरोजपुर झिरका – मोहम्मद शाकिर
* नगीना – राजाक खान
* पुनहाना – साफुल्ला खान
* पिनंगवां – मुबारिक मलिक

पलवल जिला

* हथीन – राजेंद्र सिंह
* उतावर – हाजी अजमत
* हसनपुर – विनोद बैसला
* होडल – प्रिंस सरौत

* पलवल – अनूप पराशर
* बड़ौली – ओमप्रकाश ओमी

पंचकूला जिला

* पंचकूला – अनिल मेहता
* बरवाला – बिजेंद्र शर्मा
* कालका – सुनील
* रायपुर रानी – कमालदीन

पानीपत जिला

* पानीपत अर्बन – जय कुमार बिंदल
* पानीपत रूरल – राजेंद्र शर्मा
* इसराना – रंजीत रोर

रेवाड़ी जिला

* खोल – विजयपाल बरियाल
* बावल – चेतराम रेवाड़िया
* जाटूसाना – मनोज यादव
* नाहड़ – डॉ. हेमंत
* रेवाड़ी – अनिल यादव
* धारूहेड़ा – धीरज कुमार

रोहतक जिला

* रोहतक एमसी-। – सुनील कुमार गोयल
* रोहतक एमसी-।। – कपिल खन्ना

सोनीपत जिला

* गन्नौर रूरल – जगदीश राठी
* खरखौदा रूरल – सुनील कुमार
* मुंडलाना – राजबीर सिंह
* कठूरा – राकेश कुमार
* गन्नौर अर्बन – अशोक त्यागी

यमुनानगर जिला

* बिलासपुर – प्रवीण कुमार
* जगाधरी/प्रताप नगर – अमित शर्मा
* छछरौली – गुरदीप सिंह
* रादौर – गुलजार सिंह
* खेड़ी लखा सिंह – परमजीत धीमान
* यमुनानगर अर्बन – लक्ष्मण विनायक

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *