vकरनाल, 18 जून।     सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बीडीपीओ कार्यालय, नीलोखेड़ी में 16 जून से 18 जून 2026 तक तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के समापन अवसर पर विधायक भगवान दास कबीर पंथी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में विधायक भगवान दास कबीर पंथी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं से संबंधित सूचना एवं जागरूकता स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं और लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

समापन दिवस पर कुल 13 विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं सूचना स्टॉल लगाए गए, जिनमें 91 लाभार्थियों ने भाग लिया। शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के प्रति लोगों में विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली। यह जनकल्याण शिविर सरकार की जन-केंद्रित नीतियों एवं विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम साबित हुआ, जिससे नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त हुई और उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहन मिला।

इस अवसर पर एसडीएम नीलोखेड़ी अशोक कुमार, नायब तहसीलदार भारत भूषण, सचिव नगरपालिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने जनकल्याण शिविर को जनहित में उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *