कुरुक्षेत्र पुलिस ने बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शंन में थाना सदर पिहोवा की टीम ने बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गौरव वासी कराह साहिब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जनाकड़ी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 जून को पुलिस को दी अपनी शिकायत में कुबेर सिंह वासी कराह साहिब ने बताया कि उसकी पिछले कई वर्षों से गांव बोधनी बस अड्डा पर सैलून की दुकान है। दिनांक 12 जून की शाम करीब 7 बजे उसकी दुकान पर उनके ही गांव का युवक गौरव आया जिसने उसे कहा कि वह उसे भी अपने साथ बाइक पर गांव में ले जाना। काम खत्म करने के बाद जब वह गौरव को बाइक पर बिठाकर गांव की और जा रहा था। जब वह जुलमत रोड पर जोहड़ के समीप पहुंचा तो आगे खड़े 2 युवकों ने उसका रास्ता रोककर उसे रुकवा लिया।  गौरव ने उन युवकों के साथ मिलकर उसके साथ तेजधार हथियार से मारपीट की तथा सिर, गर्दन, पीठ और हाथों पर चोटें पहुंचाईं। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसे उपचार के लिए पहले पिहोवा के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे कुरुक्षेत्र के अस्पताल रेफर कर दिया। जिसकी शिकायत पर थाना सदर पिहोवा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार द्वारा की गई।

दिनांक 15 जून 26 को थाना सदर पिहोवा प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार की टीम ने बाइक सवार युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को गौरव वासी कराह साहिब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से पुलिस रिमांड पर लिया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *