इस अवसर पर आयोजित शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए। कुल 17 विभागों ने अपने-अपने स्टॉलों के माध्यम से आमजन को विभागीय योजनाओं, पात्रता शर्तों, आवेदन प्रक्रियाओं तथा उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
शिविर का निरीक्षण करते हुए एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे जनकल्याण शिविर आम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं, जिनसे लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा उन्हें अधिकतम लाभ प्रदान करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन मौके पर ही दिया जाए।
आमजन को मिल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी
शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों पर नागरिकों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, राजस्व तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योजनाओं से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जा रहा है, जिससे नागरिकों की सरकारी सेवाओं तक सहज पहुंच सुनिश्चित हो सके।
जनकल्याण शिविर के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए उपमंडल कार्यालय नीलोखेड़ी की सहायक अधीक्षक सोनिया शर्मा को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि प्रत्येक आगंतुक को योजनाओं की सही एवं विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। इस अवसर पर बी.डी.पी.ओ. नीलोखेड़ी, तहसीलदार संदीप कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार भारत भूषण, सचिव नगरपालिका तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
