फरीदाबाद। नीमका जेल में कैदी रंकित भड़ाना की मौत के मामले में उसके स्वजन शनिवार को केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से मिलने पहुंचे। वे नीमका जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने इन लोगों को उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। मृतक का शव 8 जून को जेल के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला था।
