असंध/ करनाल, 13 जून।     मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को निर्वाचक पंजीयन अधिकारी 23-असंध विधानसभा क्षेत्र एवं एसडीएम सुमित सिहाग की अध्यक्षता में बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, असंध विधानसभा निवार्चन क्षेत्र में कार्यरत सभी 30 सुपरवाईजरों तथा 247 बीएलओज को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उप मण्डल अधिकारी (ना.) सुमित सिहाग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को बड़ी गम्भीरता से किया जाये व गणना फार्म का शत प्रतिशत सत्यापन घर-घर जाकर किया जाये। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना तथा मृत, स्थानांतरित अथवा डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाकर वास्तविक मतदाताओं का सही रिकॉर्ड तैयार करना है। उन्होंने सभी बीएलओज को निर्देश दिये कि वे 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर सर्वे करें और यदि इस दौरान कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता हैै अथवा किसी घर में सभी मतदाता अनुपस्थित पाए जाते हैं, तो ऐसे घरों का कम से कम 3 बार दौरा किया जाए। इसके अतिरिक्त सभी बीएलओ तथा सुपरवाईजर यह सुनिश्चित करेंगे कि हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूचियों में सम्मिलित हो तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न होने पाए।

प्रशिक्षण शिविर में चुनाव कानूनगों अमित कुमार, मास्टर ट्रेनर संजय कामरा व अनिल कुंडू द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान किये जाने वाले कार्यो के बारे में बीएलओज एवं सुपरवाईजरों   को गहनतापूर्वक जानकारी तथा बीएलओ ऐप के मॉडयूलों बारे विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर एईआरओ एवं तहसीलदार नवजीत कौर बराड़, नायब तहसीलदार राधेश्याम, बीडीपीओ उमेद सिंह, नपा सचिव प्रदीप जैन व आदित्य सहित सभी सुपरवाईजर व बीएलओ मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *