करनाल, 11 जून : ममता स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट हरियाणा एवं स्वतंत्रता सेनानी स्मृति मंच, करनाल के संयुक्त तत्वावधान में मानव सेवा संघ करनाल में महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीएवी कॉलेज, करनाल के राजनीतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. बलराम शर्मा व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ममता स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट, हरियाणा के अध्यक्ष संदीप गौतम ने शिरकत की। उनका कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वतंत्रता सेनानी स्मृति मंच, करनाल के सभी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ बलराम शर्मा ने कहा कि पं. रामप्रसाद बिस्मिल काकोरी कांड के महानायक थे। वह भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया और हंसते-हंसते भारत की स्वतंत्रता के लिए फांसी के फंदे को गले लगा लिया। डॉ. बलराम शर्मा ने कहा कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल प्रखंड विद्वान और महान शायर थे, जिन्होंने सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजूए कातिल में है। शायरी लिखी थी जिससे उस समय भारत के नौजवानों में जोश पैदा किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संदीप गौतम ने कहा कि पं. राम प्रसाद बिस्मिल हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उनके बलिदान के बाद स्वतंत्रता आंदोलन के समय भारतीय युवाओं ने अंग्रेजी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया और अंतत: हमें सफलता प्राप्त हुई। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर छात्र नेता अरुण नरुखेड़ी, महिला सशक्तिकरण, हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष शमशेर कश्यप, समाजसेवी राहुल बांसा, आमंत्रित सदस्य प्रदीप राणा,  गौरव कैलाश, रजत कुमार एवं संजीव राणा ने भी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के योगदान का बखान किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं सभी आमंत्रित सदस्यों को संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामचरित मानस सीनियर सेकेंडरी स्कूल वसंत विहार, करनाल के प्रबंधक अखिलेश गौतम, सुरेश शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, देवेन्द्र गुप्ता, प्रवीण कुमार, अमन भारद्वाज, मीनाक्षी रानी, ऋतिक, श्यामलाल बंसा, अमोल रतन, कमलप्रीत भट्टी, वीरेंद्र कुमार व भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *