कुरुक्षेत्र, 10 जून। आयुष विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के प्रथम आगमन पर 12 जून को भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों, बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी मंडल अध्यक्ष हर बूथ पर  जाकर बूथ अध्यक्ष, BLA 2 तक के कार्यकर्ता को निमंत्रण दे रहे हैं।
जिला अध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी ने सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, सभी मोर्चा के अध्यक्षों की सामूहिक बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। उन्होंने बताया कि ये भाजपा ही है, जिसमें एक छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश की इतनी बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है।
उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ निरंतर जनता की सेवा के लिए कार्य कर रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *