फरीदाबाद। फरीदाबाद के जाजरू गांव के आठ पंचों के इस्तीफा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को भेज दिए हैं। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी परमिंद्र सिंह पंचों के इस्तीफाें को कार्रवाई करने के लिए सरकार को भेजेंगे।
पंचायत के आठ पंचों ने सरपंच अजय डागर पर बिना पूछताछ के काम करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। यदि इस्तीफे मंजूर हो गए तो पंचों का उपचुनाव होगा।
छह महीने के अंदर कराने होंगे उपचुनाव
इन पंचाें के उपचुनाव छह महीने के अंदर कराने होंगे। क्योंकि अब पंचायत अल्पमत में है। पंचायत का प्रस्ताव भी पारित करने के लिए सरपंच को कम से कम चार पंचों का समर्थन होना जरूरी है।
अब पंचायत में सिर्फ दो पंच बचे हैं। पंचों के इस्तीफे के साथ ही अब गांव की राजनीति गर्म होने लगी है। आठ पंचों के उपचुनाव होने से गांव के 80 प्रतिशत मतदाता भाग लेंगे। यह पंचायत चुनाव को लेकर एक बार फिर से गुटबाजी को हवा देगा।
