कुरुक्षेत्र, 10 जून। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को जिला व ब्लॉकों में एक त्योहार की तरह मनाया जाएगा। इसको सफलता पूर्वक मनाने के लिए सभी तैयारियां को करने की जिम्मेदारियां लगाई है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन महाभारत अनुभव केंद्र में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला नगर आयुक्त (डीएमसी)कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय समारोह का जिला नोडल अधिकारी नियुक्त और नामित किया जाता है। जिला नोडल अधिकारी के रूप में कुरुक्षेत्र डीएमसी, मुख्य कार्यक्रम के सुचारू, गरिमामय और समयबद्ध निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों में सभी तैयारी संबंधी और क्षेत्रीय गतिविधियों की देखरेख, समन्वय और पर्यवेक्षण का पूर्ण प्रभार संभालेगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सभी ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ)- लाडवा, पिपली, शाहबाद, पिहोवा, इस्माइलाबाद और बाबैन योग दिवस के कार्यक्रम के लिए जिला नोडल अधिकारी के साथ समन्वय बनाएंगे और अपने क्षेत्र में योग कार्यक्रम को करवाएंगे।
