कुरुक्षेत्र, 9 जून। हर की भूमि हरियाणा और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा का संदेश हरियाणा, राजस्थान, गुजरात के साथ-साथ दिल्ली के दर्जनों शहरों के नागरिकों तक पहुंचा। यह संदेश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा गीता स्थली कुरुक्षेत्र से रवाना की गई विशेष ट्रेन से पहुंचा है। अहम पहलू यह है कि इस विशेष ट्रेन के 16 डिब्बों की बेहतरीन ब्रांडिंग की गई है। इतना ही नहीं विशेष ट्रेन का इंजन भी पीले रंग के फूलों से सजाया गया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ज्ञान और भक्ति की पावन धरा कुरुक्षेत्र से भगवान शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन रवाना की है। इस ट्रेन को सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के.एम.पांडूरंग के आदेशानुसार सजाया गया है। इस ट्रेन के 16 डिब्बों की दोनों तरफ से बेहद खूबसूरत ब्रांडिंग की गई और प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का ब्यौरा भी अंकित किया गया है।
गुजरात के सोमनाथ धाम के लिए रवाना की गई ट्रेन पर इको फ्रेंडली विनायल की भी पेस्टिंग की गई है। इससे ब्रांडिंग में सोमनाथ मंदिर के 30 से ज्यादा 9 स्क्वेयर सैंटीमीटर साइज के लॉगों भी अंकित किए गए है। इन 16 डिब्बों पर हर की भूमि हरियाणा का भी संक्षिप्त विवरण दिया गया है। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कुरुक्षेत्र से गुजरात रवाना की गई विशेष ट्रेन की शानदार ब्रांडिंग की गई है। इस ब्रांडिंग में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए इको फ्रेंडली मैटेरियल का प्रयोग किया गया है। इस ट्रेन के 16 डिब्बों के दोनों तरफ ब्रांडिंग की गई है।
उन्होंने कहा कि यह ट्रेन कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से चलकर करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी आदि स्टेशनों पर रूकी। इस ट्रेन में 23 जिलों से लगभग 1100 तीर्थ यात्री सवार है और इस वातानुकूलित ट्रेन का सफर करके सभी ने सफर का खूब आनंद लिया है। सभी श्रद्धालु यात्रियों के लिए वातानकुलित ट्रेन उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन में 1100 में से अधिकतर श्रद्धालु ऐसे है जो इस पवित्र धाम के लिए लम्बी यात्रा कर रहे है। इस यात्रा का प्रबंध करने के लिए श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है।
