कुरुक्षेत्र, 9 जून। शहर के प्रसिद्ध दुख भंजन मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और भक्तों ने संकटमोचन हनुमान जी के समक्ष माथा टेककर सुख-समृद्धि एवं देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि हनुमान जी कलयुग के ऐसे देवता हैं जो अपने भक्तों के सभी कष्टों का निवारण करते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने और प्रभु का स्मरण करने से मनुष्य को आत्मिक शांति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों से जुड़ने का आह्वान किया।
मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कुलवंत सिंह भट्टी, प्रदीप तिवारी, सुरेश अरोड़ा, एचके पाल, ज्ञान चंद पराशर, सुनील वधवा, टींकू शर्मा, श्याम लाल, चंद्रिका, सुदेश धीमान, डा. सत्य नारायण शर्मा, ललित लाली, हर्षित मिगलानी आदि श्रद्धालु प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *