कुरुक्षेत्र पुलिस ने घर से चोरी करने के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने घर से चोरी करने के आरोपी बब्बू उर्फ़ गब्बर व अभिमान वासीयान छोटा बांस जिला यमुनानगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

       जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में विकास नगर लाडवा कुरुक्षेत्र वासी महिल ने बताया कि 4 जून 2026 को वो कहीं बाहर गए हुए थे। समय करीब 2 बजे दोपहर किसी अन्जान व्यकित उनके घर में घुसकर 10 हजार रुपये नगद, चांदी की पायल व एक माला चोरी करके ले गया। चोरीशुदा सामान की कीमत लगभग 7 हजार रूपये है। जिसकी शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 द्वारा की गई।

        दिनांक 8 जून 2026 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक शक्ति सिंह की टीम ने घर से चोरी करने के आरोपी बब्बू उर्फ़ गब्बर व अभिमान वासीयान छोटा बांस जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 5 हजार रूपये बरामद किये गए। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *