कुरूक्षेत्र,8 जून:- ऑल हरियाणा कैटरर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में कुरूक्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक पटियाला में पंजाब कैटरर्स एसोसिएशन के साथ हुई। जानकारी देते हुए ऑल हरियाणा कैटरर्स एसोसिएशन के चेयरमैन धर्मपाल सैनी और प्रदेशाध्यक्ष अवनी गुप्ता ने बताया कि हरियाणा और पंजाब में कैटरर्स से जुड़े व्यवसायियों के मुद्दों को लेकर
दोनों संगठनों के बीच बड़े ही सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई और उन्होंने एक छत के नीचे आने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने हरियाणा संगठन के नियमों व शर्तों पर चलने का विश्वास दिलाया, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। इसी के साथ उन्होंने 14 जून को होने वाली ऑल इंडिया कैटरर्स की बैठक में आने का निमंत्रण भी स्वीकार किया। बैठक में
हरियाणा संगठन से पहुंचे सभी पदाधिकारियों का सरोपा व पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया
और इसी के साथ-साथ चंडीगढ़ संगठन को भी इस संगठन के साथ जोड़ने की कड़ी पर चर्चा हुई, जिसके लिए दोनों संगठन जल्द ही चंडीगढ़ संगठन से बातचीत करेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *