कुरुक्षेत्र, 8 जून। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से ब्रह्मसरोवर की मासिक परिक्रमा आयोजित की गई। सर्वेश्वर महादेव मंदिर के सामने से प्रारंभ हुई। इस परिक्रमा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ठाकुर जी को पालकी पर सजाया गया तथा भजन कीर्तन के साथ परिक्रमा इसी स्थान पर आकर सम्पन्न हुई। भजन रसिकों द्वारा गाये गए राधा और कृष्ण भाव के भजनों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भजनों पर खूब जमकर थिरके। परिक्रमा के समापन पर ठाकुर जी की आरती उतारी गई।
श्री कृष्ण कृपा गौशाला के प्रधान सुनील वत्स ने बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की पे्ररणा से ब्रह्मसरोवर की मासिक परिक्रमा आयोजित की जाती है। गीता मनीषी का ध्येय घर-घर में गीता का प्रचार और गौसेवा करना है। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास में इस परिक्रमा का महत्त्व और भी अधिक बढ़ जाता है। पुरुषोत्तम मास को भक्ति भाव के लिए अति श्रेष्ठ माना गया है। गीता मनीषी का सपना है कि घर-घर में गीता का पाठ हो और गाय की सेवा हो। उन्होंने यह भी बताया कि समय-समय पर समिति द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गीता प्रचार के लिए सत्संग और प्रभात फेरियां आयोजित की जाती हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 12 जून को प्रात: 10 बजे रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र के निकट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का दिव्य सत्संग आयोजित किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *