करनाल, 8 जून। मानवता जन शक्ति फाउंडेशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में रोड चौपाल दलियानपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे है। शिविर में उपचार कराने आए लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ स्त्री रोग, दंत रोग, मधुमेह (शुगर), उच्च रक्तचाप एवं अन्य विभिन्न बीमारियों की जांच की। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गईं। कार्यक्रम में विभिन्न अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों का सहयोग रहा, जिनमें उजाला सिग्नस अस्पताल, अमृतधारा अस्पताल तथा अरोड़ा आई सेंटर सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थाएं शामिल रहीं। इस दौरान मानवा जनशक्ति फाउंडेशन के संस्थापक हरदीप राणा ने दलियानपुर के सरपंच नरेन्द्र चौहान को सम्मानित किया गया। हरदीप राणा ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर हरदीप राणा, गुलाब पोसवाल, रमेश शर्मा, उर्मिला टाया, सुशील राणा, अतुल शर्मा,  जयभगवान, राजविंदर  कोर, डॉ.कोमल, साक्षी, अभिषेक, हर्षदीप सिंह, विशाल मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *