कुरुक्षेत्र, 8 जून। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई ट्रेन दो धार्मिक क्षेत्रों को जोड़ रही है। इस यात्रा में शामिल बुजुर्ग व्यवस्थाओं और सुविधाओं को देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
पंचकूला के पिंजौर निवासी कश्मीरी लाल ने कहा कि आज सोमनाथ यात्रा पर जा रहे हैं। यहां पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर बहुत ही पुख्ता प्रबंध मिलें है। रेलगाड़ी एयर कंडीशनर है। इसके अलावा सभी प्रबंध रेलगाड़ी में उपलब्ध है। इन प्रबंधों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करवाया है। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सैकड़ों बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे मुख्यमंत्री बहुत ही कम आते हैं। हमारी तरफ से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को साधुवाद है।
ट्रेन से सोमनाथ जा रही महिला श्रद्धालु सुदेश रानी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुजुर्गों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना को शुरू किया है। जो ट्रेन सोमनाथ जा रही है, उसमें उनके लिए अच्छे खाने-पीने की व्यवस्था की है। इसके अलावा डॉक्टर व रहने के लिए उचित व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन में उन सभी नागरिकों को मौका मिला है, जिन्हें कभी इन तीर्थों पर जाने की सोची नहीं थी। ऐसा सिर्फ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच की बदौलत हुआ है।
अंबाला निवासी धर्मपाल ने कहा कि अंबाला में ट्रिपल इंजन की सरकार है। जो तेज गति के साथ शहर का विकास करवा रही है। सरकार की नियत और नीति अंत्योदय की रही है। जिसके चलते आज उन्हें सोमनाथ मंदिर जाने का मौका मिला है। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो कभी पवित्र धाम सोमनाथ के दर्शन कर पाएंगे। आज उन्हें ऐसा तोहफा मिला है, जिसे उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। वो मुख्यमंत्री का आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए सुभाष ने कहा कि सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज दोनों पति पत्नी सोमनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे हैं। पूरे परिवार ने कभी इतनी दूर सपनों में भी सोचा था कि हमें प्रथम ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गरीबों की चिंता करते हुए जरूरतमंद को तीर्थ दर्शन का लाभ मुहैया करवाया है। वो मंदिर में भगवान सोमनाथ के सामने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि की काम करेंगे।
अंबाला निवासी सरोज बाला ने कहा कि हमने कभी सपने में भी सोमनाथ धाम के दर्शन की नहीं सोची थी। सरकार की इस योजना के बारे में बच्चों ने फार्म भर दिया, जिसका हमें पता नहीं था। जब कल डीआईपीआर कार्यालय से फोन आया तो पता चला कि हमारा नाम सोमनाथ यात्रा पर जाने के तय हो चुका है। इसके बाद खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस पहले के किसी भी मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं सोचा। सरकार और मुख्यमंत्री का ऐसी योजना शुरू करने पर बहुत धन्यवाद है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *