पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन को जागरुक करके के लिए जिला पुलिस विभिन्न जगहों पर आमजन को साईबर अपराध के बारे जागरुक कर रही है। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री चन्द्र मोहन के नेतृत्व में साइबर राहगिरी के तहत साइबर थाना की टीम ने जिला के विभिन्न स्थानों पर आमजन  को साईबर अपराधों के प्रति जागरुक किया।

           जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर राहगिरी के तहत बुधवार को साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्गनिर्देश में थाना की टीम ने कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर, पैनोरमा आदि सार्वजानिक स्थानों  पर आमजन को साईबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। साइबर थाना की टीम ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर अपराधी खुद को बैंक अधिकारी, तकनीकी सहयोगी, कस्टमर केयर एजेंट, या फिर जान-पहचान का व्यक्ति बताकर पहले भरोसे में लेते हैं। इसके बाद लोन ऐप, गेम या इनाम के नाम पर एक APK फाइल भेजी जाती है, जिसे डाउनलोड करते ही ठगों को पीड़ित के मोबाइल की पूरी पहुंच मिल जाती है। APK (Android Package Kit) दरअसल वह फॉर्मेट है, जिसके माध्यम से एंड्रॉइड डिवाइस में ऐप्स इंस्टॉल किए जाते हैं। लेकिन जब यह फाइल किसी अज्ञात या संदिग्ध स्रोत से आती है, तो उसमें छिपा मैलवेयर (वायरस) मोबाइल में घुसकर संवेदनशील जानकारी चुरा लेता है। यह वायरस मोबाइल के कैमरा, माइक्रोफोन, गैलरी, कॉन्टैक्ट लिस्ट, बैंक ऐप्स और यहां तक कि ओटीपी तक की जानकारी एक्सेस कर लेता है। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी लालच में आकर अपने नाम से किसी जान पहचान वाले या अनजान य्यक्ति को सिम या खाता न दे या न बेचे।

पुलिस टीम ने आमजन को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जरूरी सुझाव दिए और यह भी बताया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर–1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज की जा सकती है। साइबर अपराध पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने हेतु बारे आमजन को जागरूक किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *