कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार नाबालिग से गलत काम करने के आरोपी को जेल भेज दिया।  पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में थाना केयूके पुलिस की टीम ने द्वारा गिरफ्तार नाबालिग से गलत काम करने के आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले में एससी/एसटी एक्ट की धारा जोड़ी गई है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 31 मई 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में जिला कुरुक्षेत्र वासी एक व्यक्ति बताया कि दिनांक 29 मई को वह तथा उसकी नाबालिग लड़की एलएनजेपी हस्पताल में अलग-अलग वार्डों में दाखिल थे। दिनांक 31 मई को जब वह अपनी लड़की से मिलने उसके वार्ड में गया तो उसकी लडकी ने बताया कि दिनांक 29 मई को आरोपी डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा उसके साथ गलत काम किया। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच की गई। तफ्तीश के दौरान पीड़ित लड़की के बयान माननीय अदालत में दर्ज करवाए गए तथा मेडिकल परिक्षण करवाया गया तथा तत्परता से कारवाई करते हुए युवती से गलत काम करने के आरोपी के आरोपी डॉ सलिन्द्र शैली को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से कपडे व मोबाइल फोन बरामद किया गया।

दिनांक 3 जून 26 को थाना केयूके प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिधु, के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुधीर कुमार, महिला सहायक उप निरीक्षक मुकेश की टीम ने रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *