राष्ट्र निर्माण में कुटुंब प्रबंधन समाज की सबसे छोटी लेकिन सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है। एक सुसंस्कृत, संगठित और जिम्मेदार परिवार ही आदर्श नागरिकों, नैतिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की नींव रखता है, जिससे अंततः एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण होता है। यह विचार मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा आयोजित राष्ट्र निर्माण में कुटुंब प्रबंधन की भूमिका विषय पर आयोजित परिवार संवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि समूह द्वारा भारत माता एवं भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई के सदस्यों का मातृभूमि शिक्षा मंदिर के सदस्यों ने वैदिक विधि विधान से स्वागत किया।
परिवार संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मातृभूमि सेवा मिशन  के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा वास्तव में परिवार एक सार्वभौमिक और स्थायी संस्था है जिसे भारतीय संस्कृति ने अपने मूल स्वभाव से पल्लवित पुष्पित किया है। यह कोई भौतिक स्वरूप मात्र नहीं है। भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व में इसी कुटुंब परम्परा ने समाज और राष्ट्र का निर्माण किया है।  उसी का विस्तार ही विश्व परिवार है। आज इसी शाश्वत सत्य को व्यक्ति एवं समाज  को समझने की आवश्यकता है। इस सनातनता को परिपुष्ट करना, अपने स्वरूप की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। भारत की यह अमूल्य धरोहर ही भारत को विश्वगुरु का पद प्रदान करेगी। भारतीय सभ्यता का मूल आधार कुटुंब रहा है। यहाँ कुटुंब केवल रक्त संबंधों का समूह नहीं, बल्कि संस्कारों एवं मूल्यों  की प्रयोगशाला और पाठशाला है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई के वरिष्ठ सदस्य ने समाजसेवी बृजेश सिंह ने कहा
परिवार ही बच्चे की प्रथम पाठशाला है यहाँ उसे सहयोग, प्रेम, अनुशासन, और बड़ों के प्रति सम्मान जैसे नैतिक मूल्य सिखाए जाते हैं।
कार्यक्रम की अतिविशिष्ट अतिथि मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली मातृशक्ति इकाई की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती विमला सिंह ने मातृभूमि सेवा मिशन के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा जब एक परिवार में देशभक्ति, सत्यनिष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व के संस्कार दिए जाते हैं, तो वे बड़े होकर एक आदर्श नागरिक के रूप में राष्ट्र की प्रगति में योगदान देते हैं।
परिवार संवाद कार्यक्रम को अजीत प्रताप सिंह, उपदेश सिंह चौहान,   अभिनव विक्रम सिंह,  कुलदीप, सौम्या एवं प्रियंका ने बतौर अतिविशिष्ट अतिथि संबोधित करते कुटुंब प्रबंधन पर की आवश्यकता के बारे में बताया मातृभूमि शिक्षा मंदिर के विद्यार्थियों ने बहुत ही मार्मिक देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी अतिथियों को मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में वैष्णवी दिनेश यादव, सुरेंद्र सिंह, अमर यादव सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *