जिला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधङी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन  के कुशल मार्गदर्शन में आर्थिक अपराध शाखा कुरुक्षेत्र की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधङी करने के आरोपी सुधीर कुमार गोदारा वासी जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में अजीत सिंह वासी सैक्टर-5 कुरूक्षेत्र ने बताया कि वह बेटे, उसकी पत्नी व बेटी को इग्लैण्ड से अमेरिका भेजना चाहता था। इसके लिये वह दिनांक 28 फ़रवरी 2024 को वह अपने रिश्तेदार के माध्यम से खुशी राम आढती नई अनाज मण्डी पेहवा से मिला तथा उनकी 15 लाख रूपये में बात तय हुई। उन्होंने 15 लाख रूपये एजेन्ट बिलाल चौधरी के नाम पर बतौर सिक्योर्टी रख दिए। आरोपियों ने कहा कि 10 मार्च 24 तक बच्चों को इग्लैण्ड से अमेरिका नहीं भेजा तो 15 लाख रूपये वापिस कर देंगे। इसके अलावा दिनांक 29 फ़रवरी 24 को यश वासी शहर करनाल को भारत से अमेरिका भेजने के लिये उनकी 27 लाख 50 हजार रूपयें में बात तय हुई जिसपर उन्होंने दिनांक 29 फ़रवरी 24 को खुशी राम आढती के पास बिलाल चौधरी एजेन्ट के नाम पर सिक्योर्टी के तौर पर 27 लाख 50 हजार रूपये रख दिए। तय समय में बच्चो को विदेश ना भेजने पर आरोपियों ने 7 लाख रूपये वापस कर दिए लेकिन 20 लाख 50 हजार रूपये वापस नहीं किये हैं। आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर 35 लाख 50 हजार रूपये की धोखाधडी की है। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की गई।

           दिनांक 1 जून 26 को आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार के मार्गनिर्देश में के उप निरीक्षक शमशेर सिंह, महिंद्र सिंह व होम गार्ड विपिन की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधङी करने के आरोपी सुधीर कुमार गोदारा वासी जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *