जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के मामले में दूसरे आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ़ प्रिंस वासी ककराली जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  एंटी नारकोटिक सैल ने आरोपी के सहयोगी संदीप को 20 मई 2026 को 39 किलो 170 ग्राम चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया था।

           जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 20 मई 2026 को एन्टी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक महेंद्र सिंह टीम एन्टी नारकोटिक सैल में मौजूद था। पुलिस को सूचना मिली कि एक कैंटर नंबर एचआर-68-सी-6640 गांव सांवला क पास खड़ा है, उस कैंटर में नशीला पदार्थ हो सकता है। सूचना पर उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार, सिपाही हिमांशु, एसपीओ संजय कुमार व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही सुनील कुमार की टीम गांव सांवला पहुंची जहां पर कैंटर खड़ा मिला। पुलिस टीम द्वारा कैंटर की तलाशी लेने पर कैंटर कैंटर नंबर एचआर-68-सी-6640 से 39 किलो 170 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ था। पुलिस टीम ने कैंटर पर चालक संदीप कुमार वासी कारकोर जिला मोहाली पंजाब को काबू किया था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया था।

            दिनांक 1 जून 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के मामले में दूसरे आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ़ प्रिंस वासी ककराली जिला मोहाली पंजाब को गिरफ्तार लिया।  आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *