अंबाला। अंबाला शहर के मनमोहन नगर में त्रिशूल समिति के प्रधान राजन बारू के नेतृत्व में सैंकड़ों युवाओं ने गुग्गा जाहर वीर का जागरण करवाया जिसमें विश्व हिन्दू तख्त व एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। वीरेश शांडिल्य व उनके साथियों का स्वागत करते हुए नवदीप शास्त्री ने विधिवत रूप से खेड़े पर पूजा करवाई और फिर गुग्गा जाहर वीर के समक्ष हवन में आहूति डलवाकर वीरेश शांडिल्य की आतंकवाद के खिलाफ मुहिम को मजबूती मिले व वीरेश शांडिल्य की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर त्रिशूल समिति के तमाम पदाधिकारियों ने वीरेश शांडिल्य को गुग्गा जाहर वीर का चित्र व दोशाला देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नवरत्न गर्ग, अशोक अग्रवाल, शिव रंजन, वासु, अंकुर अग्रवाल, ईशान शर्मा भी मौजूद थे। वीरेश शांडिल्य ने हजारो श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक कार्यक्रम न केवल भारतीय संस्कृति को मजबूत करते हैं बल्कि इससे सामाजिक भाईचारा भी मजबूत होता है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि हमारा अंबाला ही नहीं पूरा देश पीरों फकीरों, ऋषि मुनियों, देवी देवताओं की धरती है। वीरेश शांडिल्य ने कहा भारत एक ऐसा देश है जहां मिट्टी, पानी, हवा, गोबर यहां तक गाय का पेशाब तक पूजा जाता है। सूर्य देवता और धरती माता की पूजा होती है। उन्होंने कहा कि त्रिशूल समिति ने गुग्गा जाहर वीर का जागरण करवाकर समाज को मजबूत किया और ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से बुरी नजर खत्म होती है और हम सब सुरक्षित होते हैं। वीरेश शांडिल्य ने त्रिशूल समिति के पदाधिकारियों को आहावन किया कि वह नशे के खिलाफ भी अभियान छेड़े क्योंकि नशा युवाओं को खोखला कर रहा है और युवा देश का भविष्य हैं। इस मौके पर जसबीर सिंह, जसविंदर सिंह, अजय धीमान, राहुल गोसाई, रोहित गोसाई, पुंदरी, विकास धीमान, गुरूदेव संधू, जस्सी संधू सहित भारी तादाद में त्रिशूल समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर समिति की तरफ से विशाल भंडारे का आयोजन भी रखा गया।
