कुरुक्षेत्र, 30 मई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (यूएसएम) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए दो वर्षीय एमबीए कार्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। एमबीए के 54वें बैच में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून 2026 तक विश्वविद्यालय के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यूएसएम के चेयरपर्सन प्रो. अनिल कुमार मित्तल ने बताया कि एमबीए कार्यक्रम में कुल 240 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 120 सीटें बजटेड योजना तथा 120 सीटें सेल्फ-फाइनेंसिंग योजना के अंतर्गत निर्धारित की गई हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को मार्केटिंग, फाइनेंस, मानव संसाधन प्रबंधन, बिजनेस एनालिटिक्स तथा उद्यमिता विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्रदान करता है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की व्यावहारिक समझ, नेतृत्व क्षमता और कॉर्पाेरेट जगत की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
प्रो. मित्तल ने कहा कि विभाग में अनुभवी एवं युवा शिक्षकों की समर्पित टीम विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करती है। पारंपरिक शिक्षण के साथ-साथ केस स्टडी, रोल प्ले, प्रस्तुतिकरण तथा अनुभवात्मक शिक्षण जैसी आधुनिक पद्धतियों को अपनाया जाता है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए सॉफ्ट स्किल्स कार्यशालाएं, समूह चर्चा, अतिथि व्याख्यान, वाद-विवाद, क्विज़ प्रतियोगिताएं और बिजनेस फेस्ट जैसी गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाता है। इसके अतिरिक्त, पूर्व छात्रों के अनुभव साझा करने से विद्यार्थियों को करियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त होता है।
उन्होंने बताया कि संस्थान में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कंप्यूटर लैब उपलब्ध है, जिसमें इंटरनेट से जुड़े 20 उन्नत कंप्यूटर स्थापित हैं। सभी कक्षाओं में एआई-सक्षम एलईडी पैनल लगाए गए हैं, जिससे शिक्षण प्रक्रिया अधिक इंटरैक्टिव और तकनीक आधारित बन गई है। प्रो. मित्तल ने कहा कि विभाग का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार उत्कृष्ट रहा है। इस वर्ष यूएसएम के विद्यार्थियों का चयन विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग, वोडाफोन, गोदरेज कैपिटल तथा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है। विद्यार्थियों को प्राप्त अधिकतम वार्षिक वेतन पैकेज 7.5 लाख रुपये तथा औसत वार्षिक वेतन पैकेज लगभग 4 लाख रुपये रहा।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि एमबीए कार्यक्रम में प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिसमें प्रवेश परीक्षा का वेटेज 80 प्रतिशत, समूह चर्चा का 10 प्रतिशत तथा व्यक्तिगत साक्षात्कार का 10 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। प्रवेश परीक्षा 29 जून 2026 को आयोजित होगी, जिसमें अंग्रेज़ी, सामान्य जागरूकता, डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 6 एवं 7 जुलाई 2026 को आयोजित समूह चर्चा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार में शामिल होना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एमबीए कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।