करनाल, 29 मई। हरियाणा सरकार के चीफ व्हिप एवं इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने स्वस्थ हरियाणा समृद्ध हरियाणा अभियान के अंतर्गत जिला में स्वास्थ्य विभाग की 3 परियोजनाओं का सांकेतिक तौर पर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में 73 लाख 45 हजार की लागत राशि के उप स्वास्थ्य केंद्र नलवीपार का उद्घाटन, जिला नागरिक अस्पताल में 22 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाली अमृत फार्मेसी स्टोर की आधारशिला तथा स्वास्थ नारी सशक्त परिवार क्लिनिक का शुभारंभ शामिल है।
इस मौके पर विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश की जनता को प्रदेश सरकार द्वारा बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है और आज भी हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी करीब 100 करोड़ रुपये की लागत की 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करके प्रदेश की जनता को एक बड़ी सौगात दी है। इन परियोजनाओं के शुरू होने अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने आह्वान किया कि स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं को धरातल पर उतारें और ज्यादा से ज्यादा गरीब व जरूरतमंद लोगों तक इन सेवाओं का लाभ पहुँचाना सुनिश्चित करे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि आज के समय में जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण अति आवश्यक है इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पौधें सरकारी संस्थान परिसरों में तथा अन्य लोगों को भी पौधें लगाने के लिए जागरूक करे। इसके अलावा प्लास्टिक का भी दैनिक जीवन में कम से कम प्रयोग करे।
इस अवसर पर उपायुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आश्वासन दिया की इन परियोजनाओं के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डा. राहुल रईया, महापौर रेणू बाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद प्रतिनिधि कंविदं्र राणा, सीएमओ पूनम चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
बॉक्स: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाओं का पंचकूला से वर्चुअल माध्यम से किया लोकार्पण व शिलान्यास, जनता को दी बड़ी सौगात: रामकुमार कश्यप

विधायक रामकुमार कश्यप ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला से हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ आधुनिक एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत से 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का पंचकूला से वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण व शिलान्यास किया।  इनमें स्वास्थ्य अवसंरचना के आधुनिकीकरण हेतु 30 स्वास्थ्य संस्थानों में उत्पादन विंग तथा 16 स्वास्थ्य संस्थानों में रिनोवेशन कार्यों का लोकार्पण, जिला नागरिक अस्पताल सोनीपत में विश्राम गृह का शिलान्यास, प्रदेश के 23 जिला अस्पतालों में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार क्लिनिक का शुभारंभ, पीएम अभीम योजना के अंतर्गत सीसीटीवी एवं एमआरआई सेवाओं का विस्तार, हृदय रोगों की समय पर पहचान एवं उपचार हेतु 600 स्वास्थ्य संस्थानों में टेली-ईसीजी सेवाओं की स्थापना, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व  सहयोग से 150 नई मशीनों एवं अन्य स्वास्थ्य उपकरणों का लोकार्पण, फरीदाबाद एवं झज्जर के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में नि:शुल्क डायलिसिस सुविधाओं का शुभारंभ, जन औषधि एवं ब्रांडेड दवाइयों की सुलभ उपलब्धता हेतु 23 जिला अस्पतालों में अमृत फार्मेसी स्टोर का शिलान्यास, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए 4600 आशा कार्यकर्ताओं के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शामिल है। उक्त परियोजनाओं में 3 परियोजना करनाल जिला की भी शामिल है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *