पानीपत। जिले भर में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व वीरवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर क्षेत्र की सभी मस्जिदों और ईदगाहों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस अवसर पर जिले की विभिन्न मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाएगी, जबकि मुख्य नमाज सुबह 8:30 बजे होगी। सनौली रोड स्थित दरगाह शाह विलायत के गद्दीशीन मेराज हुसैन शाबरी ने बताया कि ईद-उल-जुहा इस्लामिक कैलेंडर के जिलहिज्जा महीने की 10वीं तारीख को मनाई जाती है।

चांद के दीदार पर निर्भर होने के कारण हर साल ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार इसकी तिथि बदल जाती है। हज की समाप्ति के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है।

त्याग और इंसानियत की देता है सीख

मेराज हुसैन ने कहा कि यह सिर्फ कुर्बानी का पर्व नहीं है, बल्कि यह हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की अल्लाह के प्रति सच्ची निष्ठा, त्याग और समर्पण की याद दिलाता है। इसी संदेश को आत्मसात कर लोग जरूरतमंदों की मदद करते हैं और समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।
पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह है। मस्जिदों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई व सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं ताकि नमाजियों को असुविधा न हो। उन्होंने सभी से अपील की कि आपसी गिले-शिकवे भुलाकर गले मिलें और शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *