कुरुक्षेत्र, 28 मई : कुरुक्षेत्र से अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा, अग्रोहा विकास ट्रस्ट, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन एवं महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का विपिन गोयल को हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के प्रधान एवं अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल द्वारा युवा एवं जुझारू समाजसेवी विपिन गोयल को हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रदेशभर में अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर है। विपिन गोयल लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं तथा विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी सक्रिय कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र में आयोजित एक बैठक में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा, अग्रोहा विकास ट्रस्ट वैश्य समाज, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन एवं महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने विपिन गोयल को हार्दिक बधाई दी एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। बधाई देने वालों में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल के साथ जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग, श्रीकांत बंसल, अग्रवाल वैश्य अजय गुप्ता,समाज हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला, संजीव गर्ग, विनोद गर्ग, नवीन गोयल, रमेश गर्ग, सुमित गर्ग, शुभम सिंगला, राजीव गर्ग, सज्जन मित्तल, विपिन गर्ग, मुकेश गुप्ता, अंशुमन गुप्ता, दीपक गर्ग,अमन बंसल, सौरभ गोयल, शिवांग गर्ग, अभिषेक सिंगला, अंकुश गर्ग, आकाश गुप्ता, जोशिल अग्रवाल, अंकुर गर्ग, सौरभ गर्ग सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल रहे। सभी ने आशा व्यक्त की कि विपिन गोयल के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा समाज हित में और अधिक प्रभावी कार्य होंगे। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विपिन गोयल ने भी कहा है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन देश की सबसे पुरानी एवं प्रतिष्ठित अग्रवाल संस्था है और संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, युवाओं को समाज सेवा से जोड़ना तथा समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाना रहेगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि विवाह समारोहों में बढ़ते प्री-वेडिंग शूट और शराब जैसी प्रवृत्तियों के खिलाफ समाज को जागरूक किया जाएगा ताकि हमारी संस्कृति और संस्कार सुरक्षित रह सकें। साथ ही समाज के जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली बच्चों के लिए शिक्षा और मार्गदर्शन के क्षेत्र में भी विशेष कार्य किए जाएंगे। विपिन गोयल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नत्थू राम जैन सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *