-सूरजमुखी की फसल की खरीद में प्रशासन नहीं आने देगा किसी प्रकार की कोई कमी
शाहाबाद, 27 मई।
 एसडीएम शंभू राठी ने कहा कि शाहाबाद अनाज मंडी में सूरजमुखी की फसल खरीद कार्य को सुचारू रूप से आरंभ करवाया गया है। अनाज मंडी में फसल खरीद की सभी व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। सूरजमुखी की फसल की खरीद में प्रशासन द्वारा किसानों, व्यापारियों व आढ़तियों को हर सुविधा मुहैया करवाएगा।
एसडीएम शंभू राठी ने बुधवार को शाहाबाद अनाज मंडी को निरीक्षण किया। इस दौरान किसान यूनियन, किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों से बातचीत की। सभी पक्षों की सुनवाई के बाद मतभेद को दूर करते हुए फसल खरीद कार्य को आरंभ करवाया गया है।
एसडीएम शंभू राठी ने कहा कि सरकार द्वारा अनाज मंडियों में किसानों के फसल खरीद की सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। किसान अपनी सभी फसलों का समय के अनुसार मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण होने के बाद उन्हें सरकार की नीतियों का लाभ मिलता है। शाहाबाद अनाज मंडी में फसल खरीद के सभी प्रबंध तय किए गए है। इससे किसानों को फसल लाने, बेचने सहित सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। प्रशासन के संज्ञान में जो भी दिक्कत, परेशानी आती है, उसे समय रहते दूर किया जाता है।
एसडीएम शंभू राठी ने किसानों, आढ़तियों व व्यापारियों से आग्रह किया कि वो फसल खरीद सीजन में प्रशासन का सहयोग करें, यदि कोई दिक्कत परेशानी है तो उसे प्रशासन को अवगत करवाएं, ताकि उनको दूर कर समाधान करवाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *