कुरुक्षेत्र  27 मई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना करवाने के लिए पुलिस प्रशासन दिन-रात मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। जिसके फलस्वरूप पुलिस ने अप्रैल – 2026 में कुल 18028  चालान किए गए और इसके तहत 3 करोड़ 87 लाख 39 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी किया गया। इतना ही नहीं ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने पर 12 स्कूल बसों के भी चालान किए गए है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की पालना करवाने के लिए कुरुक्षेत्र जिले को विभिन्न जोन में विभाजित किया गया जिसमें ईस्ट, वेस्ट और हाईवे शामिल है। इन जोनों में यातायात पुलिस की पीसीआर, राइडर व अन्य यातायात पुलिस दिन-रात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कुल 18028 चालान किए है और इन वाहन चालकों पर 3 करोड़ 87 लाख 39 हजार 500 रुपए का जुर्माना किया है। इन चालान में हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य तरह के चालान शामिल है। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस ने ओवर स्पीड के 10345 चालान, बिना हेलमेट के 2385 चालान, बिना सीट बेल्ट के 36 चालान, गाड़ी चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग करने पर 88 चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 107 चालान, लैन चेंज के 1121 चालान किए गए है।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ट्रिपल राइडिंग 1237 चालान, गलत साइड ड्राइविंग के 127 चालान, गाडी पर ब्लैक फिल्म व ब्लैक शीशे के 30 चालान, नियमों की पालना ना करने पर स्कूल बसों के 12 चालान, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना होने पर 1657 चालान, रेड एवं ब्ल्यू लाइट के 03 चालान किए गए है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गाड़ी चलाते और पार्किंग करते समय नियमों की पालना करे ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। अगर कोई व्यक्ति ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करेगा तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *