कुरुक्षेत्र, 27 मई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन 29 मई 2026 को सुबह 11 बजे नए लघु सचिवालय के सभागार में किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि बैठक में 12 मामलों को शामिल किया जाएगा। सभी एजेंडों को संबंधित विभागों के पास भेजा गया है। विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित एजेंडा में शामिल शिकायत की रिपोर्ट को शीघ्र ही कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक को देखते हुए 29 मई को कोई भी अधिकारी अवकाश पर ना रहे और सभी अधिकारी 29 मई को सुबह 10:45 बजे नया लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करे।
