बहादुरगढ़। मांडौठी गांव स्थित दादा बूढ़ा मंदिर परिसर में आमजन को एक और सुविधा मिली है। विधायक राजेश जून ने मंदिर के बाहर बने टीन शेड के नीचे विधायक कोटे से 8 लाख की लागत से किए गए इंटरलॉकिंग टाइल के कार्य का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया।

यहां पहुंचे विधायक राजेश जून का मंदिर कमेटी व ग्राम वासियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक राजेश जून ने ग्रामवासियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि मंदिर गांव की आस्था और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है।

मंदिर में जुटने वाले श्रद्धालुओं को होगा फायदा

यहां भंडारे, धार्मिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। ऐसे में टीन शेड के नीचे इंटरलाकिंग टाइल लगने से अब लोगों को बैठने और कार्यक्रम आयोजित करने में काफी सुविधा मिलेगी।
विधायक राजेश जून ने कहा कि पहले बरसात व धूल-मिट्टी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यह स्थान पूरी तरह पक्का और व्यवस्थित हो गया है। उद्घाटन अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *