कुरुक्षेत्र, 26 मई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरुक्षेत्र दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में तथा सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) कुरुक्षेत्र सचिव नीतिका भारद्वाज के दिशा निर्देशानुसार ग्राम संबालखा में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्लास्टिक मुक्त हरियाणा, हरित आज, सुरक्षित कल – हरियाणा में प्रदूषण नियंत्रण, प्लास्टिक में कमी एवं जल संरक्षण हेतु एक अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।
इस शिविर के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और बताया गया कि जल बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्हें स्वच्छ पेयजल के अधिकार, पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कानूनों, जल प्रदूषण नियंत्रण, ई-वेस्ट प्रबंधन तथा सुरक्षित निस्तारण की विधियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों को यह भी प्रेरित किया गया कि वे जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक बनें तथा अपने दैनिक जीवन में पानी की बचत और स्वच्छता को अपनाए।
इसके अतिरिक्त पैरा लीगल वालंटियर विजय द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा प्रदान की जाने वाली निशुल्क विधिक सहायता सेवाओं से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए और उन्हें इन सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा, जिसे ग्रामीणों द्वारा सराहा गया।

सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने उद्यान केयर होम कुरुक्षेत्र का किया विजिट
कुरुक्षेत्र, 26 मई।
 जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने उद्यान केयर होम कुरुक्षेत्र का विजिट किया। वहां पर उन्होंने बच्चों से बातचीत की। उनकी समस्याएं पूछी और बच्चों के कमरों का निरीक्षण किया और उनको दिए जाने वाले भोजन का जायजा लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *