रेवाड़ी में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, रेवाड़ी इकाई द्वारा सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के समक्ष एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शन वस्तुओं पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) के मनमाने निर्धारण और इसके कारण उपभोक्ताओं के हो रहे आर्थिक शोषण के विरुद्ध किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत एक गैर-राजनीतिक संगठन के रूप में ‘ग्राहक जागरण’ के माध्यम से उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे की ओर आकर्षित करना था।
संगठन की प्रमुख मांगें:
सरकार द्वारा MRP निर्धारण के लिए स्पष्ट और पारदर्शी नियम एवं दिशा-निर्देश तैयार किए जाएं।
प्रत्येक वस्तु के पैकेट पर ‘फर्स्ट सेलिंग प्राइस’ (निर्माता द्वारा निर्धारित मूल्य) अंकित करना अनिवार्य हो। निर्माता कंपनियों द्वारा अनुचित तरीके से बढ़ाकर तय किए गए MRP पर रोक लगे, जिससे आम ग्राहक का आर्थिक शोषण बंद हो।
धरना प्रदर्शन के उपरांत, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त के माध्यम से भारत सरकार को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में उपभोक्ताओं के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ता संरक्षण कानून में आवश्यक सुधारों की मांग की गई है। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक जनहित में यह मुहिम जारी रहेगी। इस अवसर पर संगठन के हरियाणा प्रांत अध्यक्ष डॉ आर बी यादव, जिला अध्यक्ष विपिन ढींगरा, सचिव धीरज जांगड़ा, जिला संगठन मंत्री कृष्ण कुमार, तरुण सिकरवाल, दिनेश सैनी, अनिल, बिहारी लाल, हंसराज, धर्मेंद्र, दिनेश, एडवोकेट नितेश, एडवोकेट सुनीता, एडवोकेट सरला एडवोकेट बीरेन, एडवोकेट संजीव, रमेश सचदेवा, रामकिशोर, सरदार निका सिंह, अतुल बत्रा, डॉ प्यारेलाल, दिनेश कपूर, बलराज, यशपाल, दयाराम, तेजपाल सहित सभी सदस्य एवं जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *