चंडीगढ़। सोनीपत नगर निगम के दूसरी बार निर्वाचित मेयर राजीव जैन को अखिल भारतीय महापौर परिषद की हरियाणा इकाई का संयोजक बनाया गया है। इस आशय का नियुक्ति पत्र परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणुबाला गुप्ता द्वारा जारी किया गया है।

रेणुबाला गुप्ता स्वयं करनाल नगर निगम की मेयर हैं। राजीव जैन मेयर बनने से पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल तथा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उनके मीडिया सलाहकार रह चुके हैं। राजीव जैन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी के रूप में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर चुके हैं।
राजीव जैन ने अपना राजनीतिक सफर छात्रसंघ के सचिव के रूप में शुरू किया था और राष्ट्रीय समाचार पत्रों में सामाजिक विषयों को प्रस्तुत किया। वर्ष 1996 में हरियाणा विकास पार्टी के प्रदेश महासचिव के रूप में हरियाणा विकास पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार बनाने में अहम कड़ी के रूप में उनका नाम लिया जाता है। पिछले 18 वर्षों से वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में हर जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *