कुरुक्षेत्र, 22 मई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग द्वारा “मेटा एनालिसिस” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शोधार्थियों को उन्नत शोध तकनीकों एवं विश्लेषणात्मक विधियों की जानकारी देना था।
विभागाध्यक्ष प्रो. महाबीर नरवाल ने मुख्य वक्ता डॉ. संदीप सिंह का स्वागत किया। डॉ. संदीप सिंह ने मेटा एनालिसिस की अवधारणा, उसके अनुप्रयोगों तथा शोध में उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह तकनीक विभिन्न शोध अध्ययनों के निष्कर्षों को सांख्यिकीय रूप से एकीकृत कर अधिक विश्वसनीय एवं प्रभावशाली परिणाम प्रदान करती है। उन्होंने जामोवी सॉफ्टवेयर के माध्यम से मेटा एनालिसिस के व्यावहारिक पक्ष को समझाया तथा इफेक्ट साइज, फिक्स्ड एवं रैंडम इफेक्ट मॉडल, फॉरेस्ट प्लॉट और फनल प्लॉट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। कार्यशाला में हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस एवं प्रश्नोत्तरी सत्र भी आयोजित किया गया।
प्रो. महाबीर नरवाल ने शोध में आधुनिक विश्लेषणात्मक तकनीकों के महत्व पर बल देते हुए शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए प्रेरित किया। अंत में आयोजकों ने मुख्य वक्ता एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *