कुरुक्षेत्र, 22 मई। क्युबा देश के राजदूत जुआन मार्सन एगुइलेरा और प्रथम सचिव प्रोफेसर मैनी डियाज पेरेज एडीआर सेंटर कुरुक्षेत्र में किस प्रकार मुफ्त कानूनी सहायता दी जाती है के बारे में अनुभव करने आये। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र अध्यक्ष दिनेश कुमार मित्तल, सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र सचिव नीतिका भारद्वाज व मौजूद अन्य न्यायाधीशों द्वारा राजदूत तथा उनके स्टाफ को डीएलएसए के द्वारा किस प्रकार आमजन को मुफ्त कानूनी सहायता तथा उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने की जानकारी के बारे में विस्तार से बताया गया। राजदूत तथा उनके स्टाफ ने एडीआर की विजिट की तथा इसमें मौजूद सभी कार्यालयों की जानकारी ली। उनको इस बारे में भी अवगत करवाया गया कि डीएलएसए के पास पैनल अधिवक्ताओं, पीएलवीज, लीगल एड डिफेंस काउंसलस का पैनल है। ग्रास रुट लैवल पर लीगल सर्विसेज क्लीनिक की व्यवस्था की गई है तथा वर्ष में एक माह के लिए ट्रैवल वैन आती है, जिसमें पैनल अधिवक्ता और पीएलवी पुरे कुरुक्षेत्र में शेड्यूल के हिसाब से दौरा करते हैं।
अतिथिगण को बताया गया कि डीएलएसए द्वारा जेल में बंदियों के लिए भी कानूनी सहायता के लिए लीगल एड हैल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। डीएलएसए की स्थापना किस एक्ट के तहत हुई तथा अन्य रीडिंग मैटिरियल भी उनको सूचनार्थ प्रदान किया गया। अंत में मौजूदा अतिथिगण को दोबारा डीएलएसए के साथ सहयोग करने करने की इच्छा व्यक्त की गई।
