जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) की ओर से जिला अध्यक्ष पराग गाबा जी की अध्यक्षता में जिला उपप्रधान बिंदर पोसवाल के कार्यालय, बसंत विहार में श्रद्धा, सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ गन्ने के जूस की छबील लगाई गई। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को प्रेमपूर्वक ठंडा गन्ने का जूस वितरित कर मानवता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पराग गाबा जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को सबसे बड़ा स्थान दिया गया है। ऐसे सामाजिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर जनसेवा के कार्य करती आई है।
जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के जिला उपप्रधान बिंदर पोसवाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों के लिए गन्ने के जूस की छबील लगाना केवल एक सेवा नहीं बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार सदैव जनहित एवं समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
वहीं पूर्व कर्मचारी संघ जिला कांग्रेस कमेटी करनाल के नेता अमर सिंह रंगा ने कहा कि जरूरतमंद और राहगीरों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार हमेशा सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहा है और आगे भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा वातावरण सेवा, श्रद्धा और सामाजिक एकता की भावना से ओत-प्रोत दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed