लाडवा, 21 मई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मंजू शर्मा ने कहा कि आयुष विभाग के  महानिदेशक संजीव वर्मा के निर्देशन में  लाडवा के हिंदू हाई स्कूल के स्थापना दिवस पर आयुष विभाग द्वारा निशुल्क चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया गया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मंजू शर्मा ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस चिकित्सा शिविर का आयोजन आयुष विभाग के चिकित्सकों एमओ डॉ. राजीव बिरवाल, एएमओ डॉ. सोनाक्षी एवं एचएमओ डॉ. महेंद्र  के नेतृत्व में किया गया। इस  शिविर में सत्यवीर, धर्मवीर एवं  रीना (फार्मासिस्ट) द्वारा ओपीडी संचालन एवं कुल  374 रोगियों को औषधि वितरण का कार्य किया गया।
उन्होंने कहा कि डॉ. रवि एवं डॉ. सुधीर द्वारा स्वर्णप्राशन की सेवा प्रदान करते हुए 226 बच्चों को स्वर्णप्राशन करवाया। इस कार्यक्रम में 104 लाभार्थियों ने बीएमडी (अस्थि घनत्व) जांच सुविधा का लाभ उठाकर अपनी अस्थि स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की। आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा विभिन्न आयुर्वेदिक उपचार पद्धतियों एवं स्वास्थ्य विषयों पर व्याख्यान दिए और कुल 47  रोगियों को सेवाएं प्रदान की। डॉ. मोनिका द्वारा अग्निकर्म चिकित्सा का प्रदर्शन,डॉ. प्रगति ने मर्म चिकित्सा का प्रदर्शन वहीं डॉ. भावना ने बच्चों के लिए स्वर्णप्राशन के लाभ एवं पुष्य नक्षत्र के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि इस योग सत्र में योग विशेषज्ञ मनजीत व उनकी टीम—कमल किशोर, रोहताश, हरदीप, दीक्षा, सविता, डिंपल, नरेंद्र, प्रदीप, पूजा, अमृता एवं अन्नू—द्वारा योगाभ्यास एवं विभिन्न महत्वपूर्ण योग मुद्राओं का प्रदर्शन किया गया तथा नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
डॉ. मंजू शर्मा ने हिंदू हाई स्कूल द्वारा किए गए उत्कृष्ट आयोजन की प्रशंसा करते हुए आयुष विभाग की पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, कुरुक्षेत्र डॉ. मंजू शर्मा एवं विद्यालय के प्रधान डॉ. पवन गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम में प्रधानाचार्य योगिता आहलुवालिया, डॉ. मीना, डॉ. महिपाल, डॉ. महेंद्र एवं डॉ. सोनाक्षी, डा.पुलकित  सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed