घरौंडा/करनाल, 20 मई।   हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने घरौंडा अनाज मंडी में 17 से 23 मई तक चलने वाली शिव महापुराण कथा में श्रद्धालु की लगातार बढ़ती संख्या को मध्यनजर रखते हुए अधिकारियों व प्रबंधन कमेटी के सदस्यों की संयुक्त बैठक ली और कार्यक्रम स्थल पर प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए ओर अधिक बेहतरीन व्यवस्था को लेकर उनके साथ विस्तार से चर्चा की तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रख्यात कथा वाचक और प्रसिद्ध वक्ता पंडित प्रदीप मिश्रा की अध्यक्षता में चल रही शिव महापुराण कथा में दिन प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। यह लोगों की आस्था,श्रद्धा और भक्ति से जुड़ा कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में शिव भक्तों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाए। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कार्यक्रम का स्थल का क्षेत्र बढ़ाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र में भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, अग्रिशमन गाड़ी, एंबुलेंस व बिजली की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें तथा श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त बस सेवाओं की व्यवस्था करवाए। इसके अलावा पंडाल में साउंड, पंखों व कुल्लरों की व्यवस्था की जाए तथा बड़ी-बड़ी स्क्रीन भी लगाई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया जाए तथा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं का आह्वान किया कि वे गर्मी के सीजन को देखते हुए प्याऊ, भंडारा लगाने में प्रबंधन कमेटी का सहयोग करने के लिए आगे आए और मिलजुल कर इस धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सामूहिक प्रयास करे।
विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने शिव महापुराण कथा में आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे भी व्यवस्थाओं को बनाये रखने में सहयोग दें और पार्किंग स्थल पर ही अपने वाहनों को खड़ा करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने बताया कि तिरंगा ढाबा के पास और क्राउन सिटी में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी श्रद्धालु या स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर उपायुक्त डॉ आनंद कुमार, एडीसी डॉ. राहुल रईया, आईपीएस दीपिका अग्रवाल, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, एमडी शुगर मिल आदिति, डीएसपी मनोज कुमार, राजीव कुमार व संदीप कुमार, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता राजीव ढिल्लो, नायब तहसीलदार अरविंद यादव, पूर्व विधायक रेखा राणा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, वाईस चेयरमैन राजपाल शर्मा तथा कथा प्रबंधन कमेटी व आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बॉक्स: विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने आरती में शामिल होकर की पूजा अर्चना, लिया आर्शीवाद।

विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने आज बुधवार को घरौंडा अनाज मंडी में चल रही शिव महापुराण कथा  की आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना की तथा आर्शीवाद लिया। उन्होंने पूजा अर्चना के दौरान घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि, स्वस्थ जीवन के लिए मंगल कामना की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *