कुरुक्षेत्र पुलिस ने रास्ता रोककर जानलेवा हमला करके मारपीट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कृष्णा गेट पुलिस टीम ने जानलेवा हमला करके मारपीट करने व कार में तोड़फोड़ करने के आरोपी तरसेम व सूरज वासीयान कृष्णानगर गामड़ी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दिए अपने बयान में अंग्रेज वासी मटौर जिला कैथल ने बताया कि वह जिला कैथल में जेई के पद पर तैनात है।  दिनांक 17 में 2026 को वह अपनी कार से अपने दोस्त भार्गव, आकाश, वाशु व कैलाश के साथ थर्ड गेट से पलवल के लिए चला था। रात करीब 8 बजे जब वह पायलट चौंक पर पहुंचे तो सामने से आ रही है एक कार में उनकी हल्की सी टक्कर हो गई। टक्कर लगने बाद दूसरी कार में सवार 5/6 व्यक्ति नीचे उतरकर के साथ मारपीट करने लगे।  वह अपनी कार को चलाकर आगे ले जाने गया। कुछ दूर जाकर एक कार चालक ने उसके आगे कार लगाकर उसे रोक लिया। समय करीब 8-30 बजे दूसरी कार चालक तरसेम व उसके साथियों ने उनके ऊपर पेचकस व सुए से जानलेवा हमला कर दिया। उसके साथियों ने ईंटों से उसके व उसके साथियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। मौका पर काफी लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।  उसके साथियों को गंभीर चोटें लगी हैं जिनका ईलाज हस्पताल में चल रहा है। जिसके बयान पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच सुभाष मंडी चौकी द्वारा की गई।

          दिनांक 19 में 26 को थाना कृष्णा गेट के अंतर्गत सुभाष मंडी चौकी पर प्रभारी पीएसआई अमित के मार्गनिर्दश में सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार, नरेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह व मुख्य सिपाही सुदेश की टीम में रास्ता रोककर जानलेवा हमला व मारपीट करने के आरोपी तरसेम व सूरज वासीयान कृष्णानगर गामड़ी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *